जावरा। रतलाम जिले के बड़ावदा नगर के समीप स्थित हनुमानगढ़ी पर आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय के मुख्य अतिथि में महावृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गय। जिसके क्षेत्र के लोगो व स्कूल के बच्चो ने सेकड़ो पौधे लगाए। हनुमान गढ़ि सेवा ट्रस्ट द्वारा उक्त पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ कार्यकर्ताओ द्वारा पूरे उत्साह से विधायक व अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व बताए व हनुमान गढ़ि पर 20 लाख की लागत से डोम निर्माण की घोषणा करी व उपस्थित महिलाओ व स्कूल की छात्राओं ने विधायक को राखी भी बांधी वह इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है।