BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 5:23 pm
BIG REPORT : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपखंड मनासा की ग्राम पंचायत बरलाई में संभागायुक्त व नीमच कलेक्टर ने रोपा गुड़हल का पौधा, राजस्व महाअभियान 2.0 नीमच की ग्राम पंचायत बरलाई में ईकेवाईसी कैंप का किया औचक निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग के समस्त राजस्व जिलों में श्राजस्व महाअभियान 2.0श् एवं श्एक पेड़ मां के नाम अभियान श् का सफल और सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। संभागायुक्त गुप्ता संभाग के जिलों में भ्रमण कर, राजस्व न्यायालयों में अभियान के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। संभागायुक्त उज्जैन गुप्ता ने शनिवार को राजस्व महाअभियान के तहत नीमच जिले के उपखंड मुख्यालय मनासा में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय,तहसील न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति का जायजा लिया। संभागायुक्त गुप्ता ने मनासा तहसीलदार बीके मकवाना द्वारा दर्ज नामांतरण , बंटवारे के प्रकरणों का शत-प्रतिशत  निराकरण करने और अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अच्छी प्रगति पाए जाने पर तहसीलदार मकवाना  की सराहना करते हुए उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार को निर्देश दिए, कि वह मकवाना को प्रशस्ति पत्र प्रदान करें।

ईकेवाईसी शिविर में ग्रामीणों से जन-संवाद कर जाना राजस्व प्रकरणों के निराकरण का हाल
इसी क्रम में संभागायुक्त गुप्ता ने नीमच जिले के उपखंड मनासा की ग्राम पंचायत बरलाई में  ई-केवाईसी शिविर का निरीक्षण कर, 60 किसानों के खसरे का ई-केवाईसी मौके पर करवाया। गुप्ता ने शिविर में ग्रामीणों से जनसंवाद कर, राजस्व महाभियान में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला कलेक्टर को त्वरित जानकारी देने की जानकारी दी। एक पेड़ मां के अभियान के सफल क्रियान्वन में जनभागीदारी का महत्व ग्रामीणों को समझाकर संभागायुक्त गुप्ता ने गुड़हल का पौधा रौपा। पौधारोपण के दौरान कलेक्टर दिनेश जैन, ग्राम पंचायत सरपंच हानुबाई पाटीदार, अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे। गांव-गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए, कि लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से भी खसरे का आधार ईकेवाईसी किया जा रहा है

इसके बाद संभागायुक्त गुप्ता ने तहसील कार्यालय रामपुरा का निरीक्षण कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण में अच्छी प्रगति की सराहना की। लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण कर केंद्रो के माध्यम से खसरों का ईकेवाईसी त्वरित करने के निर्देश भी दिए। गांव-गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए कि लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से भी खसरे का आधार ईकेवाईसी किया जा सकता है।

संभागायुक्त गुप्‍ता ने विशेष मुहिम चलाकर एक सप्ताह में नक्शा तरमीम का कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व महा अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत विशेष मुहिम चलाकर सभी पटवारियों के साथ पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की ड्यूटी लगाकर एक सप्ताह में समग्र, आधार, खसरा ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। आयुक्त गुप्ता ने स्वामित्व योजना के तहत री-ड्रोन फ्लाइंग, ग्राउंड ट्रुथिंग, आरओआर एंट्री कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली और सभी को निर्देश दिए, कि आर.ओ.आर.एंट्री का कार्य भी सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें। उन्होंने राजस्व के विभिन्न मदों में वसूली को प्राथमिकता से करने और राजस्व आय बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि डायवर्सन प्रकरणों में वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। नामांतरण बटवारा के प्रकरणों में यदि 15 दिन में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो ऐसे प्रकरणों को अविवादित मानते हुए, आवेदक की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं रखते हुए प्रकरण का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें इस आशय के निर्देश भी संभागायुक्त गुप्ता ने  तहसीलदारों को दिए।

संभागायुक्त गुप्ता ने सख्त निर्देश दिए, कि राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का 24 घंटे के अंदर संबंधित पटवारी से अमल सुनिश्चित करवाए और आदेशों के अमल का प्रतिवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर निराकरण अपलोड करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार, उपायुक्त भू अभिलेख गरिमा रावत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE