BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 5:25 pm
KHABAR : बड़ा हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल, गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, पढ़े खबर

Share On:-

  रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे, तभी दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

 
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और आसपास के नागिरकों द्वारा बच्चों के शव मलबे से बाहर निकला गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस घटना में कितने बच्चों की मौत हुई है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो चार बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक राहत और बचाव काम जारी था।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE