BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 5:27 pm
REPORT : मिशन बेंचमार्क के तहत नीमच ब्लॉक के सभी शासकीय शालाओं को उपलब्ध कराया फर्नीचर, संभागायुक्त गुप्ता ने कहा- विद्यार्थी लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने का प्रयास करें, कलेक्‍टर जैन ने सभी दानदाताओं का जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विजन अनुरूप संभागायुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने जन सहयोग से सफलतापूर्वक नीमच ब्लॉक के सभी शासकीय विद्यालयों में छात्रों को फर्नीचर उपलब्ध कराया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह नीमच शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में उज्जैन संभागायुक्त गुप्ता,कलेक्टर जैन, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,नीमच जनपद अध्यक्ष शारदा बाई के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीमच जिले में सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को जरूरी फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए जन सहयोग से चलाए जा रहे मिशन बेंच मार्क अभियान अंतर्गत नीमच ब्लॉक के सभी शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए फर्नीचर उपलब्ध हो जाने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान जिले के समस्त ब्लॉक में जनसहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान का   मुख्य उद्देश्य बच्चों को सम्मान से शिक्षा दिलाना,शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए सभी आधुनिक सुविधा प्रदान करना है। इन सुविधाओं के कारण शासकीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बड़ी है और इस शैक्षणिक वर्ष में शासकीय विद्यालयों में अधिक संख्या में नए एडमिशन हुए है।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों द्वारा श्स्कूल चले हमश् गाने पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, इसके बाद छात्रों द्वारा नैतिक शिक्षा ,पर्यावरण का संदेश देते हुए नाटक कि भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जनसहयोग के लिए स्कूल स्‍टॉफ एवं छात्रों ने धानुका फाउंडेशन व अन्य दानदाताओं का आभार माना।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागायुक्त गुप्ता ने कहा कि आप सभी छात्रों का भविष्य उज्जवल हो और आप सभी सफलता पाकर सूर्य की तरह चमके ,उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए किए गए धानुका फाउंडेशन कि इस पहल के लिए फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने का प्रयास करे। साथ ही उन्होंने जिले कि जावद ,मनासा तहसीलों के 4 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अपनी और से व्यक्तिगत तौर फर्नीचर उपलब्ध कराने कि बात कही।

कार्यक्रम में कलेक्टर जैन ने कहा कि यह अभियान जनसहयोग से सफल हुआ है और भी ऐसी पहल भविष्य में जिला प्रशासन नागरिकों एवं छात्रों की सुविधा के लिए करता रहेगा। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल ने कहा कि फर्नीचर पर बैठ कर पढ़ाई से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।  नगर पालिका अध्यक्ष चोपड़ा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से भारत का भविष्य उज्जवल हो रहा है। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं। कार्यक्रम में आभार विद्यालय प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने माना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड़, डीपीसी किरण अंजना और जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. शर्मा ,समाजसेवी व उद्योगपति कैलाश धानुका,सुनील धानुका,कुणाल धानुका एवं अन्य अधिकारी,शिक्षक व समाजसेवी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE