BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 6:26 pm
NEWS : हरियाली अमावस्या पर दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, अधिक भीड़ की संभावना से प्रशासन ने लिया निर्णय, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रविवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर दुर्ग पर पर्यटकों के काफी संख्या में आने की संभावना एवं पदयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया व बड़े वाहनों का दुर्ग पर पूर्ण निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किये गए है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने व पर्यटन की श्रेणी में अग्रणी जिला होने की वजह से रविवार को मनाये जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ अधिक रहेगी। चित्तौड़गढ़ दुर्ग विश्व प्रसिद्ध होने से यहां पर्यटक भारी संख्या में वाहन के साथ आएंगे, जिससे उनके वाहनों से यातायात व कानून व्यवस्था सुचारू रखने एवं पदयात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से हरियाली अमावस्या पर यातायात के पुख्ता प्रबंध करते हुए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध किया गया है। इस अवसर पर किसी प्रकार की कोई दुघर्टना घटित ना हो और कानून व्यवस्था प्रभावीत ना हो इसके लिए हरियाली अमावस्या को देखते हुए दुर्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई गई है। 


वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के अनुसार दुर्ग पर जाने वाले दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों को पाडन पॉल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, हरियाली अमावस्या इस बार रविवार के दिन होने से अधिक पर्यटकों को आवाजाही के दृष्टिगत प्रातः7 बजे से रात्रि 10 बजे तक पाडनपोल से दुर्ग पर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पुर्ण रूप से बंद रहेगा।


दुर्ग भ्रमण पर आने वाले आमजन के वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी- 
कलेक्ट्री चौराया व बेगुं की तरफ से आने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था ईइगाह के पीछे द्वारिका धाम में रहेगी। गांधीनगर व पन्नाधाय बस स्टेण्ड की तरफ आने वाले वाहन चालक आने वाहनो को सुविधानुसार पद्मिनी मॉल के पीछे खनिज विभाग की रोड की साईड में व आकाषवाणी गांधीनगर वाली रोड पर एक साईड में सुव्यवस्थित पार्किंग करेगे। भारी वाहनो का शहर में पुर्णतया प्रवेश निषेध रहेगा।
दुर्ग पर निवासरत लोग के भी दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन दुर्ग पर नहीं आ जा सकेंगें। वे भी अपना आवश्यक कार्य 7 बजे पूर्व निपटाले। पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल ने आमजन से यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE