मनासा। मंदिरों की नगरी एवम् आस्था का केंद्र बिंदु मनासा नगर में सावन के पवित्र पुनित मास के शुभ अवसर पर उषागंज स्थित श्री राम मन्दिर में दिनांक 5/8/2024से 18/8/2024तक ख्यातनाम परम पूज्य कथा वाचक श्री श्री ब्रह्मानंद गुरुदेव चित्तौड़गढ़ के मुखारविंद से संगीत मय राम कथा का आयोजन किया जावेगा। उक्त विषय में जानकारी देते हुए श्री राम मन्दिर प्रभारी राम गुलाटी ने बताया कि श्री राम मन्दिर में कथा अयोजन का यह उनपचासवा वर्ष है।
उन्होंने बताया कि करोनाकाल के एक वर्ष को छोड़ कर प्रतिवर्ष भिन्न भिन्न विद्वान कथाकारों द्वारा पवित्र पुनित सावन मास में श्री मद भागवत कथा, शिव पुराण कथा एवम् राम कथा काअयोजन श्री राम मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया जाता रहा है उसी श्रृंखला में इस वर्ष पवित्र पुनित सावन मास में राम कथा का अयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में श्री राम मन्दिर की व्यास पीठ पर परम पूज्य गुरुदेव स्व. सत्यमित्रा नंद हरिद्वार, स्व.राम महाराज रामद्वारा पीठ, दिव्या नंद महाराज शंकराचार्य भानपुरा पीठ, रामा नंदचार्य, ध्रुवा नंद महाराज , दीदी रितंभरा वृंदावन अन्य महान विद्वानों द्वारा भी राम मन्दिर प्रांगण में प्रवचनों को श्रवण करने का सु अवसर श्रद्धालुओं को मिला है।
समाज अध्यक्ष देसराज दुआ ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है की राम मन्दिर में पधार कर विद्वान संत ब्रह्मानंद रामायणी के मुखारविंद से संगीत मय श्री राम कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लेवे।