रतलाम। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 4 अगस्त को जिले के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गहलोत 4 अगस्त को रात्रि 8.30 बजे जिले के जावरा स्थित गांधी कॉलोनी में स्वर्गीय प्रकाश छाजेड़ को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, राज्यपाल इसी दिवस रात्रि 8.45 बजे जावरा से नागदा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।