BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 8:25 pm
KHABAR : स्कूली टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा 10 और 16 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण, सरकारी स्कूलों में लगेंगे डिप्थीरिया और टेटनस से बचाव के टीके, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम जिला प्रशिक्षण केंद्र वीरियाखेड़ी पर स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने बताया कि स्कूली टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम जिले में 8 अगस्त से सरकारी स्कूलों में कक्षा पांचवी और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों (10 साल और 16 साल) को टी डी का वैक्सीनेशन का एक टीका बाह पर लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को शासकीय शालाओं में निर्धारित समय अनुसार आयोजित किया जाएगा। संबंधित उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम अपने क्षेत्र में शासकीय शाला में बच्चों का टीकाकरण करेंगे। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एक कार्य दिवस में अधिकतम 50 से 60 बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रितेश बजाज ने बताया कि टिटनेस एवं डिप्थीरिया दोनों जानलेवा बीमारी है। टिटनेस क्लास्टेडियम टेटनी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। इसके प्रमुख लक्षण में बच्चे का शरीर अकड़ना मुख्य है। डिप्थीरिया की बीमारी कॉर्नि बैक्टेरियम डिप्थीरी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है, इस रोग से पीड़ित बच्चे में गले में झिल्ली बन जाती है, जिसके कारण श्वसन में बाधा उत्पन्न होती है। इन बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का वैक्सीनेशन कराया जाना आवश्यक है। वैक्सीन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत वैक्सीन उपलब्ध हैं।

 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आधार कार्ड का नंबर एवं अभिभावक का मोबाइल नंबर उपलब्ध होने की स्थिति में उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। आधार कार्ड अथवा मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने की स्थिति में भी बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा, किंतु प्रमाण पत्र जनरेट नहीं हो सकेगा। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE