बड़वानी। पोस्ट ऑफिस पानसेमल भवन की स्थिति खराब होने से रिकार्ड रूम और अन्य सामग्री के भीगने से नुकसान होने का भय बना हुआ,पोस्ट ऑफिस के उपभोक्ताओं ने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार की मांग की है। पोस्ट ऑफिस पानसेमल में पदस्थ डाक सहायक रवि कुमार मीणा ने बताया की उनके द्वारा डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है,बारिश के पानी के टपकने के बाद रिकार्ड रूम में मोजूद आवश्यक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।वहा उपस्थित एक उपभोक्ता ने बताया की डाक सुविधा महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है और इस प्रकार लापरवाही सवालिया निशान खड़े कर रही है।वर्तमान में पोस्ट मास्टर संतोष राठौर ,डाक सहायक रवि कुमार मीना,ग्रामीण डाक सहायक,अरुण प्रजापति,जितेंद्र कनोजे,संतोष राठौर,स्टाफ कार्यरत हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र के 9 ब्रांच पोस्ट ऑफिस आते हैं, बंधारा बुजुर्ग,दोंदवाड़ा, जलगोंन,जूनापानी, कनसुल, मोयदा ,निवाली, मनकुई, भड़भड़ा।