BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 11:25 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल करेंगे लोकार्पण, ऊँ-त्रिशूल वाली स्ट्रीट लाइट से दमकेगा हरिफाटक ब्रिज चौराहा, जो महाकाल मंदिर व महालोक के पास होने का आभास कराएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज चौराहा ऊँ-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट से दमकेगा, जो कि श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक के नजदीक होने का अहसास करवाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अगस्त सोमवार को इन आकर्षक लाइट का लोकार्पण करेंगे। स्मार्ट सिटी ने चौराहे पर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 124 पोल ऊं-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट वाले लगाए हैं। इससे चौराहे का सौंदर्यीकरण तो हुआ ही क्षेत्र को विशेष पहचान भी मिली हैं। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री नीरजकुमार पांडे ने बताया कि ये विशेष प्रकार की लाइट है। इनका ट्रायल करके भी देख लिया गया है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि सीएम सोमवार को कितनी बजे शहर आएंगे और भी किन-किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


कार्यक्रम फाइनल होने बाकी है। इधर, भाजपा नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि ऊँ-त्रिशूल आकार वाली स्ट्रीट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम के अलावा सीएम डॉ. यादव श्री महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होने आई डमरू वाली टीम का अभिवादन करेंगे। वे सवारी में भी शामिल होंगे और पौधारोपण के कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम का स्थल तय होना बाकी है। इनके अलावा भी सीएम डॉ. यादव और भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE