BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 12:11 pm
KHABAR : राउंड टेबल चर्चा जानें दो दिन का कार्यक्रम और सी एम मोहन का बेंगलुरू दौरा उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरू में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना और मध्य प्रदेश को एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। बेंगलुरू, जो विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस और आईबीएम जैसी बड़ी आईटी कंपनियों का हब है, यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन में चर्चा करेंगे।


दरअसल, राजधानी भोपाल में फरवरी 2025 में स्टेट इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। इस समिट में अधिक से अधिक निवेश लाने के लिए सीएम डाॅ मोहन यादव अलग-अलग शहरों में जाकर इंटरेक्टिव सेशन आयोजित कर रहे हैं। मुंबई, कोयम्बटूर के बाद सीएम का अगला इंटरेक्टिव सेशन अब बैंगलुरु में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सात और आठ अगस्त को बेंगलुरू के दौरे पर रहेंगे।

दो दिनी सत्र के बीच सीएम उद्योगपतियों के साथ वन टू वन और राउंड टेबल चर्चा भी करेंगे। सात अगस्त के सत्र में औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर प्रजेन्टेशन दिया जाएगा। वहीं आठ अगस्त को इंटरेक्टिव सत्र होगा, जिसमें फिल्म एडवांटेज मध्य प्रदेश दिखाई जाएगी. इस फिल्म के जरिए प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए सभी तरह की जानकारी दी जाएगी।

सत्र में लेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन, एयरोस्पेस और रक्षा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर के साथ मेडिकल डिवाइस संबंधी उद्योगों के प्रदेश में निवेश पर विस्तृत चर्चा होगी. आपको बता दें बेंगलुरू विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, आईबीएम जैसी कई नामी आईटी कंपनियों का हब है. यहां से प्रदेश में बड़ा निवेश आने की संभावना है.

मुख्यमंत्री बेंगलुरू में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम), कपड़ा और परिधान, एयरोस्पेस और रक्षा, ऑटोमोबाइल और ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस संबंधित उद्योगों में प्रदेश के निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

7 अगस्त के प्रोग्राम
7 अगस्त को उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जुड़ने और संभावित सहयोग पर चर्चा करने का विशेष अवसर मिलेगा। इस सत्र में औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग/ एमपीएसईडीसी द्वारा मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

8 अगस्त के प्रोग्राम
8 अगस्त को एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म “एडवांटेज मध्य प्रदेश” दिखाई जाएगी। यह फिल्म उद्योगपतियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेश की सुविधाओं की जानकारी देगी।

मुख्यमंत्री के साथ वन-टू-वन बैठक, वैश्विक क्षमता केंद्रों, आईटी और परिधान क्षेत्रों के साथ राउंड टेबल चर्चा भी होगी।
इस सत्र का उद्देश्य मध्य प्रदेश के प्रचुर संसाधनों, कुशल कार्यबल और अनुकूल औद्योगिक वातावरण को देश के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के सामने पेश कर प्रदेश को एक अग्रणी निवेश स्थल बनाना है।
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE