BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 12:52 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का कालाभाटा बांध और डेम ऑपरेटर विमल, जब सुबह आई कुत्तों के भौंकने की आवाज तो जागा, फिर जैसे ही पहुंचकर देखा तो उड़ गए होश, सूचना मिलते ही दौड़े इस विभाग के आला अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शिवना नदी पर बने कालाभाटा बांध के रेलिंग पर रविवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से डेम पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत अपने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया। नगर पालिका जलकल सभापति नीलेश जैन ने बताया कि कालाभाटा बांध के ऊपर रात्रि 3 बजे एक भारी भरकम मगरमच्छ पहुंच गया। डेम ऑपरेटर विमल वहीं रहता है। अधिकांशतः वह डेम गेट की रेलिंग पर ही सोता है। सुबह कुत्तों के भौंकने पर डेम पर तैनात ऑपरेटर ने देखा तो बांध की रेलिंग पर 8 फीट लंबे मगरमच्छ था। उसने इसकी सूचना नीलेश जैन को दी उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब 4 बजे वन अमला मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पहुंच गया। करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बफी मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। अब इसे चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

बांध क्षेत्र में पहले भी दिख चुका है मगर-
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार रिहायशी इलाकों के आसपास नदी में मगरमच्छ दिखाई दिए थे। वन अमले ने कई बार मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नदी में पिंजरे लगाए थे। लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह कालाभाटा बांध के ऊपर रेलिंग पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम में उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नदी में 3-4 मगरमच्छ और है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE