गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब गुना एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र, शुगर व बीपी जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रविवार को रोटरी भवन गुना में संपन्न हुआ। शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया की नेत्र शिविर में सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के विशेषज्ञ डॉ अनिल पटेल एवं चिकित्सा दल द्वारा 115 से अधिक रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 58 मरीजों को मोतियाबंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर सद्गुरु सकल्प नेत्र चिकित्सालय सदगुरु नगर लटेरी भेजा गया।