नीमच। जिले में आज रविवार को सुबह से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मंदसौर, नीमच सहित प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई थी। मौसम जानकारों के अनुसार आज भी जिलेभर में भारी बारिश की संभावना है। जिला आज बारिश के रेड अलर्ट पर है। सुबह से हो रही तेज बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होते हुए प्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम से होकर इन्हीं क्षेत्रों में एक्टिव है। इसके चलते बारिश का रेड अलर्ट है।
