BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 4:21 pm
KHABAR : नाले में फंसी गर्भवती को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल, एमपी में लगातार बारिश से अलर्ट पर आपदा प्रबंधन की टीम, सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश की स्थितियों का ले रहे जायजा, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश को लेकर प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम स्वयं प्रदेश के जलमग्न निचले इलाकों की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही बस्तियों के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को 24 घण्टे अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


इस बीच दमोह जिले के हटा क्षेत्र में भारी बारिश से पाटन गांव के पास लमती नाला के उफान पर आने से पाटन गांव की एक गर्भवती महिला गीता यादव नाले में फंस गई।गर्भवती महिला के नाला के उस पार फंसने की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन को मिली। दमोह जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर तत्काल बचाव दल का गठन किया गया। हटा एसडीएम राकेश मरकाम, नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार और बीएमओ उमाशंकर पटेल स्वास्थ्य अमले के साथ मौके पर पहुंचे।

 

एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। गर्भवती महिला को एक बांस के चद्दर बनाकर बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाला के इस पर इंतजार कर रहे स्वास्थ्य अमले द्वारा गर्भवती महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंचाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE