शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे शाजापुर जहां पर नवनिर्मित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला मुख्यालय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल को 100 बेड का मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय में सुविधा होने से जिले ने बच्चों की मृत्यु दर में कमी आयेगी पहले नन्हे मुन्ने बच्चों को बीमार होने ओर जिला अस्पताल में सुविधा का अभाव होने के चलते इंदौर उज्जैन जैसे शहरों में रेफर कर देते थे जिससे बच्चे के परिजनों पर इसका भार पड़ता था लेकिन मोहन सरकार ने जिले को 100 बेड वाले अस्पताल का दिया डॉ जिले के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भाषण के दौरान सीएम ने जमकर कोंगेस पर निशाना साधा है एवं मंच से जानकर पीएम की तारीफ की उन्होंने कहा कि मप्र पीएम के साथ मिलकर निरन्तर प्रगति कर रहा है प्रदेश मै उद्योगपतियों को लाने का कार्य सरकार कर रही है जिससे प्रदेश में बेरोजगारी दूर होगी एवं जनता को रोजगार मिलेगा।
सीएम को लाडली बहनों ने बांधी राखी
लाड़ली बहनों का जिक्र किया सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की लाडली बहनों को 10 तारीख के दिन 1250 रुपए एवं 250 रुपए कुल मिलाकर 1500 रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदान किए जाएंगे।
मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा
सीएम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहां की विधायक की मांग है की मक्सी को तहसील घोषित किया जाए तो मेरा कहना है कि मेरा शाजापुर आना-जाना लगा रहेगा एवं हर बार कुछ ना कुछ शाजापुर को देना पड़ेगा लेकिन बात विकास की है तो मक्सी को तहसील का दर्जा दिया गया है।