भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय 16 अगस्त को स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर रहा है। जिसमें संस्कृतिकर्मी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सदस्य सचिव और विश्वविद्यालय के पहले कुलसचिव प्रो. (डॉ.) सच्चिदानंद जोशी व्याख्यान देंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) केजी सुरेश ने बताया कि इस मौके पर कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के सभागार को विख्यात गणितज्ञ ष्श्रीनिवास रामानुजनष् का नाम दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की स्थापना 16 अगस्त 1990 में हुई थी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) केजी सुरेश ने बताया कि नए परिसर माखनपुरम बिशनखेड़ी में हस्तांतरित होने के बाद विश्वविद्यालय नित नवाचार कर रहा है। इस ऐतिहासिक समय पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में बताना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि डॉ. जोशी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के दो बार कुलपति भी रहे हैं। एमसीयू के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में ष्विकसित भारत 2047 और पत्रकारिता की भूमिकाष् विषय पर वे अपना व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।