BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 4:46 pm
KHABAR : अखंड भारत स्मृति दिवस पर कर्मश्री की तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री यात्रा में होंगे शामिल, विधायक ने कहा-तिरंगा रखने वाले का हाथ और साथ नहीं छोड़ेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अखंड भारत स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को कर्मश्री संस्था कोलार में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अखंड भारत के संकल्प लेकर हजारों लोग शामिल होंगे। संस्था के अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मानस भवन में तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की। यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में किया जा रहा है।


इस यात्रा में पिछले साल 25 हजार लोग शामिल हुए थे। इस साल डेढ़ गुना अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा हुजूर के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकाली जाएगी। जिसमें लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चलेंगे। 1500 कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता कर यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। यहां रामेश्वर शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता के साथ मां भारती को एक दंश भी मिला। तत्कालीन नेताओं की गलतियों के कारण भारत दो हिस्सों में बंट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई।


शर्मा ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी अखंड भारत की स्मृतियां हमें चौन से नहीं बैठने देतीं। इसलिए हर वर्ष 14 अगस्त को हम अखंड भारत स्मृति दिवस मनाते हैं और केवल दिवस ही नहीं मनाते बल्कि कर्मश्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के मन में अखंड भारत के संकल्प को और प्रबल करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मेरा वादा है कि जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है, उसका हाथ और साथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे। याद रखें हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च भले न जा पाएं, कोई बात नहीं। पर तिरंगे को नमन करना नहीं भूलना है। जहां है जैसे हैं, वैसे ही तिरंगे का सम्मान करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE