BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 11:23 am
KHABAR : गोवर्धन गोशाला में हुआ प्रकृति के श्रृंगार का उत्सव हरियाली महोत्सव कार्यक्रम, राज्यपाल थावरचंद गेहलोद ने कहा- जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का लालन पालन करती है उसी प्रकार हमें पौधे की सुरक्षा कर उसे पेड़ बनाना होगा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। एक मां जब अपने बच्चे को जन्म देती है और जब तक वह जिवित रहती है चाहे बेटे की उम्र कितनी भी हो जाए उसका लालन पालन करती है और तभी वह बच्चा स्वस्थ्य और सुखी रहता है। ठीक इसी प्रकार से हमने जो पेड़ लगाया है उसका संरक्षण और सुरक्षा करना है। अथार्थ हम समय समय पर पानी की व्यवस्था करें। पौधे को कोई नष्ट न कर दे इसका भी ध्यान रखे। टीगार्ड लगाए।
यह बात कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोद ने कहीं। वह मनासा में गौवर्धन गौशाला द्वारा आयोजित प्रकृति के श्रंगार के उत्सव हरियाली महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे  थे। सांसद सुधीर गुप्ता, मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष महेंद्र भटनागर, एसपी अंकित जायसवाल, वन विभाग डीएफओ शिवकरण अटोदे, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, कुकडेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, डीकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, पर्यावरण मित्र संस्था अध्यक्ष आनंद मानावत आदि मंचासीन थे। 
महामहिम राज्यपाल सबसे पहले पौधारोपण स्थल पहुंचे यहां बारिश के बीच उन्होने एक पेड़ मां के नाम लगाया। मनासा विधायक मारू ने राज्यपाल गेहलोद की अगवानी की कर स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल महोदय के साथ अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के बाद राज्यपाल और अतिथियों का काफिला शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय पहुंचा। यहां फ्लोरेंस स्कूल के विद्यार्थियों ने स्काउट बैंड के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज की छा़त्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुती दी। मनासा विधायक माधव मारू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया। जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दी और आज के दिन पीपल, बरगद और नीम के वृक्ष लगाने की बात कही। उन्होने कहा भारतीय ंसंस्कृति में आज के दिन इन पेड़ों को लगाने का महत्व है और मनासा विधायक ने आज कार्यक्रम में उक्त पौधो को लगाकर 5000 वृक्षारोपण का संकल्प लिया आपको बधाई शुभकामनाए। नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार और सांसद सुधीरे गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार ने किया और आभार गौशाला समिति के गिरिश भट्ट ने माना।   

पेड़ की देख रेख की चिंता भी करे
महामहिम राज्यपाल ने कहा जो पेड़ लगाए जा रहे है उन पेडो की देख रेख और व्यवस्था करने की भी हम चिंता करे। देश की अर्थव्यवस्था में इन सब बातों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भारत की अर्थव्यवस्था दूनिया की अन्य देशो की तुलना में जो विकसीत राज्य बने है उनमें पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। भारत सरकार ने लक्ष्य तय किया है इसको तीसरे स्थान पर पहुंचाना है। यह अभियान आर्थिक दृष्ठि से भी महत्वपूर्ण है आप वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाए और इसको जीवित रखने का भी काम करेे। आज जितने पेड लगाए उनके साथ वह अपने फोटो खिंच ले और सालभर महीने बाद जाकर उसी पेड़ के साथ फिर फोटो शेयर करे और कहे यह मेरे द्वारा लगाया पौधा आज पेड़ बन गया है। तभी पेड़ जिवित रहेंगे। 
इंदौर में वृहद रूप से पौधारोपण अभियान चलाया गया यहां उन्होने जहां पानी की कमी है वहां ट्यूबवेल लगा दी। पौधारोपण को सेक्टर वाइज विभाजित कर वहां कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी जो रोज उन पौधो की देख रेख करेंगे और उनका पेड़ बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमें भी पौधो की इसी तरह सुरक्षा करना होगा। माधव मारू जी ने भी जो यहां 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है मैं इनसे भी अनुरोध करूंगा इन पौधो को पेड़ बनाने में पूरा सहयोग करें। पेड़ अधिक होंगे तो बरसात भी अच्छी होगी। अच्छी शुद्ध ताजा वायु मिलेगी। इसके कारण हमारा जीवन सुखी, स्वस्थ्य और समद्ध रहेगा। प्रधानमंत्री ने आव्हान किया है हम सब एक पेड़ मां के नाम लगाए। जल है तो जीवन है और जल के लिए पेड़ जरूरी है। वायु जरूरी है इस अभियान को जनता ने स्वीकार किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE