मनासा। मुख्यमंत्री के आदेश के पालन और पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर झोलाछाप डाक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. मीणा, ब्लाक स्तरीय डॉ. पी पाटीदार व टीम जब जांच के लिए क्लिनिक पर पहुंची तो शटर बंद मिले। इस पर टीम ने पंचनामा बनाया। मौके पर ग्रामीणों से टीम को मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्लिनिक पर डॉ. दिनेश मालवीय नाम का व्यक्ति व्यवसाय करता है जो कंजार्डा का बताया गया है। टीम ने पंचनामा बनाकर दुकान को सील कर दिया है।