BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 5:50 pm
BIG REPORT : महिला बाल विकास अधिकारी जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को चिन्हित करें, आगामी 15 अगस्त के दिन सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर गर्ग ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर गर्ग ने सभी नगर परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी जर्जर भवन है, उनको गिराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जर्जर मकान को चिन्हित करने के साथ ही मकान को गिराने का काम भी धरातल पर दिखना चाहिए। नोटिस देने के पश्चात सीधे कार्यवाही प्रारंभ करें। महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी आंगनबाड़ी भवन हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं, उनको चिन्हित करें। आगामी 15 अगस्त के दिन जिले में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास, अन्य सभी अधिकारी सराहनीय कार्य करने वालो महिलाओं को चिन्हित कर सूची भेजे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान 15 अगस्त की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। 15 अगस्त के दिन मुख्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को लाने व वापस घर छोड़ने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए की कलाभाटा डेम के गेट खोलना और बंद करने के संबंध में सूचना पहले से प्रदान करें तथा प्रोटोकॉल का पालन करें। वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थान जहां पर मगरमच्छ निकलकर आते हैं, उन स्थानों को चिन्हित करें तथा वहां पर तार फेंसिंग का कार्य करें। उस क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करें। जिला शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों पर की गई नोटिस की कार्यवाही के पश्चात आगामी दंडात्मक एवं नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE