BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 7:12 pm
NEWS : सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स के सुचारू आयोजन की तैयारी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स के सुचारू आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे  बैठक आयोजित की गई।


दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार 12 अगस्त से 14 अगस्त (6 सफर से 8 सफर तक) तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी राजीव बड गुजर की अध्यक्षता मे उपखण्ड कार्यालय मे सोमवार को सभी विभाग के अधिकारीगण एवं वक्फ कमेटी सदस्यो की संयुक्त बैठक मे निम्नलिखित निर्णय लिये गए।


उर्स अवधि मे फायर बिग्रेड, प्रतिदिन दरगाह के बाहर जायरीन के पीने हेतु टेंकर व्यवस्था, रोड लाईट, हाईवे चौराहा से स्टेशन तक आवारा पशु विचरण ना करे, दरगाह के आगे-पीछे सड़क पर सभी खड्डे भरना, रोड व नालियो की प्रतिदिन सफाई, ए.सी.जे.एम. के निवास स्थान से हाईवे चौराहा तक दोनो ओर के ठेलो को हटाना।


बिजली विभाग द्वारा उर्स मे बिजली व्यवस्था सुचारू रहे व लाईन मेन की ड्यूटी लगाई जाये जो वक्फ कमेटी के सम्पर्क मे रहे। जलदाय विभाग प्रतिवर्ष की भांति दरगाह कमेटी कहे वहां पर अस्थाई नल कनेक्शन लगाया जाये। चिकित्या विभाग द्वारा एक चिकित्सक, नर्स मेल व फिमेल दरगाह परिसर के बाहर के कमरो मे लगाया जाये एवं 24 घण्टे एम्बूलेन्स मय वाहन चालक उपलब्ध रहे। लोक निर्माण विभाग आर.एस.आ.डी.सी. द्वारा चित्तौडगढ़ से कपासन मार्ग पर सडक मरम्मत कराना, स्पीड ब्रेकर बनाना, संकेतक एवं बस स्टेण्ड से रेल्वे स्टेशन तक स्पीड ब्रेेकर पर सफेद वार्निश कराये पुलिस विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन की तरफ रोकथाम हेतु बेरीकेटिंग करवा बाईपास से वाहन गुजारने, हाईवे से कोर्ट तक वन वे वाहन गुजारने, भारी व हल्के वाहन की पृथक-पृथक पार्किंग व्यवस्था हर साल की भाँति करे। रोडवेज विभाग अतिरिक्त बसे लगाये।


तहसीलदार उर्स के दौरान भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व अन्य की ड्यूटी लगाये व स्थिति पर नजर रखे, कमेटी के अनुरोध पर आवश्यक पास जारी करे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखे। एवं थानाधिकारी के साथ विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लेवें। पुलिस व्यवस्था माकूल रखी जावे व गए साल से ज्यादा पुलिस जाब्ता तैनात किया जावें।


दरगाह कमेटी बुलन्द दरवाजा पर मेडल डिक्टेटर, सी.सी. टी.वी. केमरे लगाए, विडियो ग्राफी, 50 स्वयं सेवक, बेरिकेटिंग, बिजली हेतु प्रयाप्त जनरेटर लगाए, पुलिस चौकी, डिस्पेन्सरी हेतु निःशुल्क व जहां-जहां पर बेरिकेंटिग बोर्ड, मायक व्यवस्था, बेनर, स्टीकर आदि उपलब्ध करायेगी।


बैठक मे तहसीलदार सी. बामनिया, सी.बी.ई.ओ. डॉ. रामसिंह, पी.डब्यू.डी. जे.ई.एन. बंटी प्रजापत. पी.एच.ई.डी. ए.ई.एन. फूल सिंह मीणा अजमेर विधुत वितरण निगम के ए.ई.एन. मनीष कावानत, डी.सी.एम.ओ. डॉ. महेन्द्र शर्मा, ए.एस.आई. सुभाष यादव, महिला बाल विकास विभाग की रजनी जैन, नगरपालिका ई.ओ. भानूप्रताप सिंह राणावत, दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी, अशफाक तुर्किया, सैयद अख्तर अली, हाजी अर्ब्दुरहमान, असलम शैख ने बैठक मे भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE