BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 7:28 pm
KHABAR : मनासा एवं जावद ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक्टिजन क्लब द्वारा एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ समापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा एवं जावद ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम  नीमच  के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला शिक्षा अधिकारी  सी. के. शर्मा  विशेष अतिथि  बीएओ जावद  अब्बास बोहरा, बीएओ  नीमच  सत्यनारायण परमार,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  अनिल कुमार व्यास  एवं नोडल अधिकारी मीनाक्षी शर्मा मैडम थे।यह कार्यक्रम देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 'एक्टिजन क्लब' कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को सतर्क, जागरूक और सक्रिय नागरिक बनाना है। यह क्लब कक्षा 9 वीं के छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक माह 45 मिनट की उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक, अनुसंधान आधारित, कला आधारित एवं अनुभव आधारित गतिविधियाँ शामिल हैं।देश के बड़े उद्योगपति, निवेशक और बैंकर  वल्लभ भंसाली द्वारा  वर्ष 2015 में देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य बच्चों में नागरिकता के गुणों का विकास करना है।


इस कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अशोक पांचाल, वैष्णवी देशमुख,  संजय चौधरी,  धीरज राठौर, अजय सेन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE