BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 12:46 pm
REPORT : उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस में एमपी का ये जिला फिर आया सर्वाेच्च स्थान पर, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला 2024-25 में जून से प्रारंभ सत्र में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एवं उमंग अन्तर्गत - ‘‘उज्ज्वल’’ क्रियान्वयन तथा रिपोर्टिंग में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रत्येक सप्ताह सर्वाेच्च स्थान पर बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उमंग कार्यक्रम कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय में संचालित कक्षावार सभी सेक्शनों में प्रति मंगलवार सत्र लेकर रिपोर्टिंग की जाती है। सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उज्ज्वल का आयोजन सिर्फ कक्षा 9वीं में प्रति सप्ताह शनिवार को करके रिपोर्टिंग की जाती है।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर जीवन कौशल शिक्षा एवं उज्ज्वल योगेश पाल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा अक्टूबर 2017 से जिले के जिला विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ हुई थी। 2017 से ही सत्र 2019-20 तक रतलाम जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। सत्र 2021 में रतलाम जिले ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर रहकर शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार से ऑनलाईन ट्राफी प्राप्त की थी। उज्ज्वल का क्रियान्वयन सितंबर 2022 से हो रहा है। उमंग एवं उज्ज्वल दोनों में रतलाम क्रमशः 2017 एवं 2022 से संपूर्ण मध्यप्रदेश के जिलों में प्रथम 03 स्थान की सूची में ही रहा हैं।

उमंग एवं उज्ज्वल का क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा के निर्देशन में जिले में डी वी सी एवं जिला नोडल अधिकारी- उमंग एवं उज्ज्वल योगश पाल जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन उवं नेतृत्व में, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश माहेश्वरी, जिला सहायक नोडल अधिकारी सुनीता नारले, सुरभि व्यास, प्रिया जोशी, स्मृति श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, अंजली पण्डया कर रहें है।

जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, सहायक संचालक शिक्षा राहुल मण्डलोई, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, ऑनलाईन क्लासेस प्रभारी एवं जिला योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, आईटी सेल कॉआर्डिनेटर मुकेश ठन्ना एवं रोहित शर्मा, जया जैन, अंजली पण्डया, पुरुषोत्तम रायकवार आदि ने उमंग एवं उज्ज्वल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE