मंदसौर। अनुविभागीय अधिकारी उपखंड मंदसौर द्वारा बताया गया कि राजस्व महाअभियान (2.0) 31 अगस्त 2024 तक कैम्प आयोजित किये जाएंगे, जिसके अंतर्गत हल्के के ग्रामों में बी-1 वाचन, नक्शे में तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन, समग्र आधार से ई केवायसी, खसरा से समग्र आधार से लिकिंग, फार्मर रजिस्ट्री का सीमांकन, नामातरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना, पीएम किसान ई-केवायसी, डीबीटी का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। जिसके अंतर्गत 7 अगस्त को आधारी ऊर्फ निरधारी, रसुलपुर, पाडलियामारू, मोरखेड़ा, बिलांत्री एवं टाकर्डा में कैम्प आयोजित किये जाएंगे।