BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 3:04 pm
KHABAR : शासकीय महाविद्यालय में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रभारी प्राचार्य ने विधिवत किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को बताएं नशे के दुष्परिणाम, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में युवाओं को तंबाकू के सेवन का विरोध करने या इसे छोड़ने के लिए जागरुक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य दिनेशचंद्र सालवी ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा ने उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाली हानि,बीमारियों एवं दुष्परिणाम के बारे में बताया व शपथ दिलाई।उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह कभी जीवन में तंबाकू या तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे और अपने घर-परिवार,आसपास मोहल्ले गांव तथा नगर में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करेंगे और इससे होने वाले हानियों के बारे में बताएंगे। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर परमलाल अहिरवार ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति आंतरिक रूप से बहुत कमजोर हो जाता है और अल्पायु में ही उसकी मृत्यु हो जाती है इसलिए हमें तंबाकू से बने उत्पादों से जीवन भर दूर रहना चाहिए।महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर भरतलाल चौहान,डॉक्टर जयसिंह यादव,डॉक्टर हरिनारायण विश्वकर्मा,डॉ हरिप्रकाश मिश्रा,परमलाल अहिरवार,जावेद हुसैन कुरैशी विजयकुमार टॉक, गुणबाला पाराशर,राहुल खटीक एवं छात्र-छात्र उपस्थित रहे।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि वर्ष भर तंबाकू मुक्त भारत को लेकर महाविद्यालय में एक वृहद अभियान चलाया जाएगा तथा समस्त युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE