नीमच। एसडीएम डॉ. ममता खेडे ने सरकारी काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर ग्राम अडमालिया के पटवारी राजकुमार जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पटवारी जैन का मुख्यालय तहसील नीमच ग्रामीण रहेगा। निलंबित पटवारी से अडमालिया का प्रभार संयोग आठनरे को अन्य आदेश तक सौंप दिया गया है।
ग्राम पंचायत में राजस्व महा अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान एसडीएम ने पटवारी को मौजूद नहीं पाया था। उन्हें प्रतिदिन दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक समग्र ई-केवायसी करवानी थी, लेकिन वे अनुपस्थित रहे। पटवारी ने अडमालिया में मुख्यालय में उपस्थित के लिए किशनलाल नागदा के मकान में निवासरत बताया गया था, लेकिन वे वहां भी उपस्थित नहीं थे।
इतना ही नहीं जब अधिकारियों ने उनसे व फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने नीमच में होना बताया। पता करने पर वे नीमच तहसील कार्यालय में भी उपस्थित नहीं थे। ना ही उन्होंने कोई कार्य प्रगति प्रस्तुत की। इस पर एसडीएम ने उनके खिलाफ यह कार्यवाही की।