चित्तौड़गढ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु 3 डिप्टी चीफ एवं 4 असिस्टेंट के आवेदन आमंत्रित किये है। प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने बताया कि डिप्टी चीफ हेतु 7 वर्ष की वकालत एवं असिस्टेंट हेतु 0 से 3 वर्ष की वकालत का अनुभव होना आवश्यक है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की वेबसाईट http://rlsa.gov.in एवं जिला एवं सेशन न्यायालय चित्तौड़गढ की वेबसाईट http://chittorgarh.dcourts.gov.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। इच्छुक अधिवक्तागण् अपने आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेजात् निर्धारित प्रारूप में दिनांक 14.08.2024 तक कार्यालय समय में जरिये रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिशः उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं। दिनांक 14.08.2024 के पश्चात प्राप्त आवेदनों एवं डाक से प्राप्त विलंबित आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा।