BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 7:37 pm
NEWS : आयुष्मान भारत योजना..., आगामी सितम्बर माह से अन्य राज्य का कोई भी व्यक्ति राजस्थान में आकर करवा सकेगा उपचार, अन्य राज्यों में उपचार कराने के लिए करना पड़ेगा तीन-चार माह का इंतजार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आगामी सितम्बर माह से अन्य राज्य का कोई भी व्यक्ति राजस्थान में आकर उपचार करवा सकेगा जबकि, दूसरे चरण में आगामी 3-4 माह के बाद राजस्थान के लोग भी पूरे भारत में योजना के अंतर्गत उपचार करवा पाएंगे। यह बात चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को राज्य विधान सभा में शून्यकाल के दौरान निम्बाहेड़ा विधायक श्री श्रीचन्द कृपलानी द्वारा इस सम्बन्ध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाये गए मामले पर जवाब देते हुए कही । उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की अन्य राज्यों में उपचार की व्यवस्था आगामी कुछ महीनों में सुनिश्चित कर ली जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कदम उठाये जा रहे हैं।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख रुपये व मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 25 लाख रुपये तक का कवरेज है। राज्य में 66.37 लाख परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व लगभग 73 लाख परिवार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में सम्मिलित हैं।
उपचार के लिए नेशनल हैल्थ ऑथोरिटी के अंतर्गत 2500 पैकेज व राज्य सरकार के अंतर्गत 1800 से अधिक पैकेज हैं। यह जो अंतर है उसमें कम्पेटिबिलिटी लाने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। वित्त विभाग की अनुमति लेकर शीघ्र ही सॉफ्टवेयर्स की कम्पेटिबिलिटी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

उपरोक्त मामले में चिकित्सा मंत्री द्वारा बताए अनुसार फिलहाल राजस्थान के लोगों को अन्य राज्यों में उपचार कराने के लिए तीन-चार माह तक इंतजार करना पड़ेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE