इंदोरे। DAVV ने बीकॉम, बीए, बीएससी व बीबीए सहित अन्य यूजी कोर्स की फर्स्ट ईयर की 20 अगस्त को होने वाली एग्जाम आगे बढ़ा दी है। अब यह एग्जाम 24 अगस्त को होगी।
19 अगस्त को राखी है। इंदौर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो शहर के बाहर अन्य जिलों से आकर यहां पढ़ाई कर रहे हैं। वे यह मांग कर रहे थे कि राखी के अगले ही दिन वे परीक्षा देने कैसे आएंगे? साथ ही कॉलेजों ने भी ऑब्जर्वर और एग्जाम ड्यूटी के लिए लोग नहीं मिलने की बात कही थी।इसके चलते डीएवीवी प्रशासन ने एग्जाम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। मंगलवार को वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपलोड किया गया।
ये एग्जाम 16 जुलाई से शुरू हुई थीं। इन एग्जाम में 61 हजार स्टूडेंट्स शामिल हैं। बीकॉम में 21 हजार, बीए में 18 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। बीएससी में 12 हजार स्टूडेंट्स हैं। इनमें कई स्टूडेंट्स बाहर के हैं, जो राखी पर अपने घर जाते हैं और वापस लौटने में उन्हें दो से तीन दिन का समय लगता है।