चित्तौड़गढ़। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान चितौड़गढ़ का वार्षिक सम्मेलन गुरूवार 8 अगस्त 2024 को प्रातः साढ़े 11 बजे भीलवाड़ा रोड़ स्थित भोपाल राजपूत छात्रावास में आयोजित होगा।
वरिष्ठ संरक्षक सेनि डीवाईएसपी ओमप्रकाश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष लालसिंह भाटी के सानिध्य में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन होंगे, अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पेंशनर्स समाज जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में पेंशन कार्यकारिणी सहित संगठन के जिला और प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे।
इससे पूर्व 7 अगस्त बुधवार को देशभर में जारी वृक्षारोपण अभियान के तहत पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एडि. एसपी पर्वतसिंह तेजपाठक, मुकेश सांखला, डीवाईएसपी बंशीलाल, सीआई संजय स्वामी, आरए अनिल पांडे, संगठन के जिलाध्यक्ष लालसिंह भाटी, महामंत्री फैज मोहम्मद, उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह हाडा, छोटू सिंह, भारत सिंह, भेरू गिरी, अयूब खान, भेरूलाल आदि ने पौधरोपण किया।