चित्तौड़गढ़। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की नगर बैठक में जिला मंत्री मदन त्रिपाठी व जिला सह मंत्री शेखर सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी आने वाले कार्यक्रम की जानकारी, भव्य आयोजन की योजना एवं रूपरेखा तय की गई।
जानकारी देते हुए विहिप नगर अध्यक्ष किशन पिछौलिया ने बताया कि आगामी दिनों में अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्षाबंधन, विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस आदि कार्यक्रमों को मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद नगर में नई दायित्व की घोषणाएं की गई जिसमें जिला संपर्क प्रमुख शेखर शंकर कुमावत, नगर मंत्री अभिनंदन काबरा, नगर उपाध्यक्ष ज्ञान खटीक, विजय जागेटिया, नगर संपर्क प्रेम लड्ढा को मनोनीत किया गया।
बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक मनोज कुमार साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छीपा, नगर समरसता प्रमुख बृजेश साहु, नगर सत्संग प्रमुख सुमित हेड़ा, नगर संयोजक मोहित अरोड़ा, नगर सह संयोजक अमित मीणा, नगर सुरक्षा प्रमुख दिलीप जोशी, नगर मिलन प्रमुख मयंक कुमावत, नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा, नगर संयोजिका दीपिका छीपा, नगर सह संयोजिका भूमिका टेलर, छात्रा प्रमुख श्वेता वैध, छात्रा सह प्रमुख कोशिका टेलर, महाविद्यालय प्रमुख अंजली सेन, संगीता कलंत्री, शीला भराड़िया, लता सोनी, पूजा न्याती सहित कई कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।