मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी नगर में आज प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा का दौरा रहा इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिपलियामंडी परिसर में स्व. सावित्रीदेवी पति स्व. महादेव हरजानी की स्मृति में हरजानी परिवार द्वारा नवनिर्मित शीतल पेयजल मंदिर का भव्य शुभारंभ कर पेयजल मंदिर में लगाए गए वाटर कूलर का स्विच ऑन कर शुद्ध पेयजल मंदिर प्रारंभ की गई।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हरजानी परिवार द्वारा वाटर कूलर सहित शुद्ध शीतल जल मंदिर बनाने पर प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने नेक कार्य की प्रशंसा कर शकरलाल हरजानी, सुरेश हरजानी, राजैन्द हरजानी, को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान शकरलाल हरजानी, सुरेश हरजानी, राजैन्द हरजानी नवीन हरजानी, नरेश हरजानी, जयराम दास हरजानी, मोहनलाल हरजानी, कमलेश हरजानी, तुलसीदास हरजानी, रुपचंद होतवानी, धर्षटानंद नेनवानी, वासु सेवानी, नंदु भाई आडवानी, मोहन रामचंदानी, राम कोटवानी, पपु चंदवानी, काउ सेठ, पुरुषोतम चंदवानी, मनोहर नेनवानी, मोती मनवानी, नथुमल होतवानी, शोभाराम हेमनानी, हरिभाई होतवानी सहित कई समाजजन द्वारा प्रदेश के डिप्टी सीएम क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा सहित मंचासिन पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों स्वागत सम्मान किया गया।