नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नीमच में क्रांति उत्सव एक शाम राष्ट्र के नाम क्रांति दिवस तूफान म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाएगा। तूफान म्यूजिकल ग्रुप के ऑर्गेनाइजर बाबू तूफान ने बताया कि 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को नीमच टाउन हॉल पर एक शाम राष्ट्र के नाम एवं क्रांति उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत गीत संगीत रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देने के लिए इंदौर भोपाल मुंबई से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
बाबू तूफान ने बताया कि यह कार्यक्रम नीमच के समाजसेवियों एवं नगर पालिका नीमच के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है 9 अगस्त 1942 को हिंदूस्तान की महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ों और करो या मरो का नारा दिया था। इसलिए 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है क्रांति उत्सव का आयोजन पर नीमच के समाजसेवियों सिनियर सिटिजन एवं कारगिल युद्ध में पताका फहराने वाले फौजी भाइयों का सम्मान किया जाएगा। बाबू तूफान ने नीमच की आम जनता सामाजिक संस्था संगीत प्रेमियों से अनुरोध किया है कि 9 अगस्त क्रांति उत्सव में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।