BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 7:32 pm
KHABAR : नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन ने किया उमावि व मावि के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि नीमच जिला शिक्षा अधिकारी सी. के. शर्मा मोजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में बीईओ जावद अब्बास बोहरा, बीईओ नीमच सत्यनारायण परमार, बीईओ मनासा बी. एल. जावरिया, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार व्यास,और नोडल अधिकारी मीनाक्षी शर्मा शामिल रहे। यह कार्यक्रम देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा 'एक्टिजन क्लब' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों को सतर्क,जागरूक और सक्रिय नागरिक बनाना है। क्लब कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें हर माह 45 मिनट की उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक, अनुसंधान आधारित, कला आधारित और अनुभव आधारित गतिविधियाँ शामिल की गई है। कार्यक्रम में शिक्षकों को गतिविधि पुस्तिका एवं कक्षा 9 के प्रत्येक सेक्शन के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए बैज प्रदान किए गए। देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन की स्थापना 2015 में देश के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक और बैंकर वल्लभ भंसाली ने की थी। फाउंडेशन का लक्ष्य बच्चों में नागरिकता के गुणों का विकास करना है। दो दिवासिय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अशोक पांचाल,इंगेजमेंट ऑफिसर वैष्णवी देशमुख, लाइफकोच  संजय चौधरी,धीरज राठौर और अजय सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा की "हम सबको साथ मिलकर यह कार्यक्रम आगे बढ़ाना होगा ताकि बच्चो का पूर्ण विकास हो सके।" जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि "ऐसे सामाजिक उपक्रमों में भाग लेंते रहे और एक्टिजन कार्यक्रम को अपने विद्यालयों में सक्रिय रूप से संचालित करें।" दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में नीमच जिले के तीनों ब्लॉक नीमच मनासा जावद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 118 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान सत्र में शिक्षकों को एक्टिजन क्लब प्रोग्राम का क्रियान्वयन बताया गया। प्रति माह  शिक्षक एक गतिविधि  कक्षा 9 वी  के बच्चों के साथ करेंगे जिसका समय 45 मिनट होगा ऐसी कुल 5 गतिविधियां संचालित की जाएगी। यह गतिविधियां लोकतंत्र,संविधान एवं नागरिकता थीम पर आधारित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE