नीमच। बेसहारा लोगों की जमीनों को धोखे से हड़पने के मामले में पुलिस प्रशासन एक्शन में दिखाई दे रहा है। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस ने पुलिस लगातार जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने सहित जिले में सालों से चले आ रहे भूमि हड़पने के खेल में भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव व उनकी टीम ने गरीब बेसहारा लोगों की जमीनों को धोखे से हड़पने के मामले में भूमाफियाओं पर नकेल कसते हुये कुख्यात भूमाफिया पप्पू अजमेरा के खिलाफ जमीनों की हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में एक और प्रकरण दर्ज किया है।