मंदसौर। प्रभारी अधिकारी संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस का आयोजन ग्राम खिलचीपुरा में किया गया। 10वें राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया। नपा अध्यक्ष गुर्जर द्वारा 5 उत्कृष्ट बुनकरों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। सभी बुनकरों को लगन एवं मेहनत से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावला, पार्षद, हाथकरघा विभाग के कर्मचारी एवं बुनकर महिलाएँ उपस्थित थी।