रतलाम। रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन रेलवे चलाने जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे चलेगी।
रतलाम रेल मंडल पीआरओ ने बताया प्रदीप शर्मा ने बताया 14 अगस्त 24 बुधवार को गाड़ी संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 23: 15 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। अगले दिन नागदा 10: 05 बजे एवं उज्जैन 11: 20 बजे आएगी तथा गुरुवार को 13 बजे इंदौर पहुंचेगी।
वापसी में 15 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 04411 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 15 बजे इंदौर जंक्शन से चल कर उज्जैन 16: 15 बजे एवं नागदा 18: 10 बजे होती हुई हजरत निजामुद्दीन 4: 40 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एक सेकंड एसी कम थर्ड, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई, माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा एवं उज्जैन स्टेशन पर ठहराव रहेगा।