BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 12:14 pm
KHABAR : नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी, लक्ष्मी के समर्थन में 12 पार्षद, विरोधियों के अविश्वास प्रस्ताव का कोई खतरा नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

डबरा। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। पूर्व मंत्री इमरती देवी का समर्थन छोड़कर सांसद भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में आईं वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी देवी आगे भी अध्यक्ष बनी रहेंगी। लक्ष्मी देवी ने अपने समर्थक पार्षदों के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित कर स्थिति स्पष्ट की है।


प्रेस वार्ता में लक्ष्मी देवी और उनके समर्थक पार्षद अन्नी जायसवाल ने पूर्व मंत्री इमरती देवी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने शहर के विकास कार्यों को रोक दिया था। अब 30 वार्डों में विकास कार्य जारी रहेंगे और किसी भी वार्ड में विकास कार्य नहीं रुकेंगे क्योंकि अध्यक्ष अब पूरी तरह स्वतंत्र हो चुकी हैं और अपनी निर्णय स्वयं ले सकेंगी।


लक्ष्मी देवी ने बताया कि अब नगर पालिका अध्यक्ष के साथ 12 पार्षद शामिल हैं, इसलिए विरोधियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने का कोई प्रश्न नहीं उठता। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के समर्थन में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ ही निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष बदलाव का विरोध करने वाले पार्षद भी भाजपा के ही हैं। इस प्रकार, डबरा में भाजपा के भीतर ही विरोध उत्पन्न हो रहा है।


पूर्व मंत्री इमरती देवी को छोड़कर सांसद भारत सिंह कुशवाह के खेमे में जाने की सूचना मिलते ही पीआईसी के सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया था और अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए थे। अध्यक्ष ने इन इस्तीफों को स्वीकार करते हुए नई पीआईसी का गठन करने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE