BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 12:20 pm
KHABAR : कांग्रेस में अब कॉरपोरेट कल्चर, खुलने और बंद होने का समय तय, पीसीसी दफ्तर के बाहर लगाया बोर्ड, रविवार अवकाश, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 20 सालों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस अब कॉरपोरेट कल्चर पर आ गई है. कांग्रेस दफ्तर के बाहर बाकायदा बोर्ड लगाया गया है. इस बोर्ड में कांग्रेस दफ्तर में आने वालों के लिए निर्देश दिए गए हैं. सरकारी सिस्टम की तरह कांग्रेस दफ्तर में समय तय किया गया है। सुबह 11 से लेकर शाम 6 बजे तक पीसीसी कार्यालय खुला रहेगा और सबसे दिलचस्प बात है कि रविवार को अवकाश भी होगा।


अभी तक सरकारी भवन और मंत्रालय में रविवार का अवकाश होता था लेकिन देश की दूसरी सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी कांग्रेस के दफ्तर में भी अवकाश का दिन तय कर लिया गया है. ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि जब बीजेपी से कांग्रेस का मुकाबला है तो फिर पॉलीटिकल पार्टी में अवकाश किस बात का। क्या नेता ही कांग्रेस के पास नहीं है या फिर कांग्रेस का यह एक नया प्रयोग है. पार्टी और नेताओं को सक्रिय रखने के साथ-साथ उन्हें अवकाश भी देने का सिलसिला कांग्रेस में शुरू हो गया है. हालांकि इन दिनों कांग्रेस में रिनोवेशन चल रहा है. 15 अगस्त तक कांग्रेस दफ्तर का काम पूरा भी करने का एक टारगेट अध्यक्ष जीतू पटवारी की तरफ से पदाधिकारी को दिया गया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE