BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 1:07 pm
BIG NEWS : कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ लाडली बहनों का आभार सह उपहार कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा- मुख्यमंत्री ने जिले की लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर्व के लिए 6 करोड रुपए का शगुन दिया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लाडली बहनों का आभार सह उपहार कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ किया। कन्या पूजन के पश्चात सरस्वती वंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाई और बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन आ रहा है। रक्षाबंधन की दिन भाई-बहन को शगुन के रूप में कुछ राशि देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साथ-साथ जिले की सभी लाडली बहनों को शगुन स्वरूप 250 रुपए की राशि प्रदान की है। मंदसौर जिले की सभी लाडली बहनों को 6 करोड रुपए की राशि शगुन स्वरूप प्रदान की जा रही है। आगामी 10 अगस्त के दिन सभी बहनों को लाडली बहनों को एक मुश्‍त राशि 1500 रू का लाभ प्रदान किया जाएगा। आभार सह उपहार कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नानालाल अटोलिया, जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्ष पुष्पा पाटीदार सहित सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल,  मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी स्वाति तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहना, पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. जेके जैन एवं आभार अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल ने किया । इस दौरान नपा अध्‍यक्ष, जनपद अध्‍यक्ष, नानालाल अटोलिया ने भी सम्‍बोधन प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE