BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 2:15 pm
KHABAR : इंदौर के सिलावटपुरा में धार्मिक स्थल को हटाया, प्रशासन-समाज की सहमति से हुई कार्यवाही, निर्माण के लिए दी दूसरी जगह, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नगर निगम ने गुरुवार सुबह धार रोड सिलावटपुरा में एक धार्मिक स्थल को हटाने की कार्यवाही की है। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष से सहमति ली, जिससे कार्रवाई के दौरान कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। दरअसल ट्रैफिक सुधार की दृष्टि से इसे हटाकर दूसरे स्थान पर जगह दी गई है।


यह धार्मिक स्थल काफी पुराना था। इसे शिफ्ट करने के लिए कुछ पहले चर्चा हुई थी। पिछले दिनों समाज और अधिकारियों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद इसे हटाया गया। प्रशासन ने इसके लिए पुलिस लाइन सेवालय हॉस्पिटल के पास सरकारी जमीन पर जगह दी है। एडीएम रोशन राय के मुताबिक धार्मिक स्थल बीच सड़क पर होने के कारण ट्रैफिक बाधित होता था। ट्रैफिक सुधार के लिए सभी की सहमति से इसे हटाकर पास में ही जगह दी गई है। उधर, बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित एक जर्जर भवन को भी ढहाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE