BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 3:29 pm
NEWS : अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने एम.पी.लॉ कॉलेज में किया वृक्षारोपण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं  महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा महाराणा प्रताप लॉ कॉलेज चित्तौड़गढ़ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। सचिव द्वारा कॉलेज परिसर में कई औषधीय एवं फलदायक पौधों का पौधारोपण किया गया। सचिव ने बताया कि वृक्ष पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। वह हवा को शुद्ध रखते हैं,पानी को संरक्षित करते हैं तथा सबसे महत्वपूर्ण हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। प्रकृति ही नहीं अपितु मानव अस्तित्व के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है तथा वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए हम सब का यह कर्त्तव्य बनता है कि पृथ्वी की रक्षा के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य शिवदयाल व्यास, पैनल अधिवक्ता सुलक्षणा सांचौरा आदि जन उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्य शिवदयाल व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण हेतु अभियान “हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम” चलाया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु आग्रह किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE