कसरावद। जनपद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंदनपुरी एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय चंदनपुरी में पदस्थ पूनम सिंह नार्वे एवं हरिहर बडोले को संस्था परिवार एवं ग्रामीणों ने सेवा निवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी। ग्राम सरपंच राजेंद्र दसोंधी ने शिक्षकों के समर्पित शिक्षण को याद किया। वहीं शिक्षक सर्व छन्नू बर्डे, अकरम खान, इखलाक खान, निर्मल पाटीदार एवं शाहिद पठान ने शिक्षकों के शाला के प्रति समर्पण को याद किया। शाला के कार्यक्रम में गणमान्य नागरीक उपस्थित थे विशेष अतिथि प्राचार्य मुकेश खेड़े एवं सुलेमान पठान थे कार्यक्रम संचालन लोकेश शर्मा ने किया।