BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 5:20 pm
BIG REPORT : विधायक मारू ने माना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का आभार, 11.6 किमी लम्बी 5 सड़को के लिए 15.1 करोड़ की राशि स्वीकृत, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा में विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग से 11.6 किमी लम्बी  5  सड़को की स्वीकृति मिली है। उक्त सड़को के लिए करीब 15 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। विधायक मारू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा ओर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह जी का आभार माना और महत्वपूर्ण सौगात पर क्षेत्र वासियो को बधाई दी। 


यह सड़क निर्माण स्वीकृत हुए हैं
लोक निर्माण विभाग ने पलासिया से हरिपुरा मार्ग 1.60 किलोमीटर  सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 06 लाख की राशि जारी की। लबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। विधायक मारू ने सबंधित विभाग से सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु डीपीआर बनवाई ओर मंत्रालय को भेजी। वही साकरिया खेड़ी से कोराखेड़ी, अल्हेड बायपास, कुंदवासा से कोराखेड़ी अरनिया माली से अचलपुरा की भी सड़क निर्माण स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार करवाया। विधायक मारू ने उक्त सड़को की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा ओर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह जी से भेंट भी की। परिणाम स्वरूप उक्त सड़को की स्वीकृति जारी कर दी गई है । विधानसभा के  साकरिया खेड़ी कोराखेड़ी ओर कुंदवासा के पास कोराखेड़ी ग्राम वासियो को विधायक मारू के प्रयास को विशेष फायदा मिला है। दोनों कोराखेड़ी वासियो को अब पक्की सड़क मिलेगी। यहां साकरिया खेड़ी से कोराखेड़ी करीब 1.10 किमी लम्बी सड़क के लिए 1 करोड़ 25 लाख की स्वीकृति मिली है वही कुंडवासा से कोराखेड़ी मार्ग 1.50 किमी के लिए 2 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति मिली है।करीब 6 किमी लम्बी अरनिया माली से अचलपुरा मार्ग के लिए 6 करोड़ की राशि जारी की गई है। उक्त सड़को की स्वीकृति पर विधायक मारू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा ओर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह जी का आभार माना और महत्वपूर्ण सौगात पर क्षेत्र वासियो को बधाई दी। जल्द उक्त सड़को के टेंडर जारी ओर वर्क आर्डर मिलने पर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शूरु किए जाएंगे। 


अल्हेड को मिला बायपास
अल्हेड वासियो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। सालो से अल्हेड में बायपास निर्माण की मांग की जा रही थी। कई बार ग्रामीणों विधायक मारू से मांग की श्री मारू ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से लिया और बायपास की स्वीकृति का हर सम्भव प्रयास किया। आज इसी का परिणाम है ग्रामीणों की जागरूकता ओर विधायक मारू की पहल  से अल्हेड बायपास की स्वीकृति मिल गई है। उक्त बायपास के लिए 1 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि मिली है। इसमें करीब डेढ़ किमी लम्बी सड़क बनेगी। विधायक मारू ने अल्हेड वासियो को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE