BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 5:53 pm
BIG REPORT : बारिश के बीच महंगाई का डबल डोज, लोगों की थाली से गायब हो रहा स्वाद, आलू-टमाटर के बाद अब प्याज के दाम ने बढ़ाई परेशानी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। एक ओर देशभर में जहां सब्जी की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर प्याज की कीमतों में भी अब लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। खंडवा में एक सप्ताह से 5 से 10 रुपए किलों तक बिकने वाला प्याज अब 40 से 50 रुपए किलो के पास पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में इसके कीमतों में करीब 30 रुपए तक की वृद्धि हुई है। प्याज व्यापारियों के अनुसार, प्याज की बढ़ी हुई कीमतों की वजह कम आवक है। वहीं किसानों का कहना है कि करीब 3 सालों से प्याज के भाव दो रुपए से पांच रुपए मिलने के करण किसानों ने प्याज फसल लगाना छोड़ दिया है। इस लिए प्याज की आवक कम हो गई है। बारिश के मौसम आते है सब्जियों के भाव भी आसमान पर है प्याज ,टमाटर, आलू पहले ही लोगों के किचन का स्वाद बिगड़ दिया है।


खंडवा मंडी में प्रतिदिन प्याज के 20 हजार कट्टे रोज बिकते थे, जो अब 1500 से 2000 कट्टो पर आकर सीमित हो गए हैं। वजह प्याज की कम आवक बताई जा रही है। मंडी में थोक में प्याज 30 से 40 किलो तक बिक रहा है। यही प्याज चिल्लर भाव में 50 से 60 किलो तक बिक रहा है। पिछले 10 से 15 दिन पहले खंडवा में यही प्याज के भाव 10 से 20 प्रति किलो बिक रही थी। वहीं अच्छी क्वालिटी का प्याज अब 30 किलों चिल्लर में बिक रही है। प्याज व्यापारी मस्तान तिगंला की मानें तो पिछले एक महीने तक प्याज के भाव में कमी आने के कोई आसार नहीं दिख रहे, क्योंकि मंडी में लगातार प्याज की आवक कम होती जा रही है। जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्याज के दाम और बढ़ेंगे।


किसानों का कहना है कि लगातार प्याज के भाव सही नहीं मिलने के कारण किसानों ने प्याज लगाना कम कर दिया है। जिससे प्याज की आवक कम हो रही है, किसानों के पास कोई स्टोरेज प्याज नहीं है। किसान ने अपनी प्याज पहले ही बेच दी है। जब किसानों की प्याज आती है तो उसे भाव नहीं मिलते है। क्योंकि सरकार उस समय बाहर भेजना बंद कर देती है। सरकार को चाहिए कि प्याज के भाव तय करना चाहिए। प्याज की फसल का समर्थन मूल्य तय होना चाहिए। आज प्याज की आवक ज्यादा हो जाती है तो यही प्याज किसान सड़कों पर फेंकने को मजबूर हो जाता है। वही आवक कम हो जाती है तो यही प्याज आम लोगों के आंसू निकल देती है। आने वाले समय में प्याज के भाव और तेजी से बढ़ेंगे। क्योंकि भाव नहीं मिलने से किसान अब प्याज की फसल बोना कम कर दिया है।


प्याज के भाव बढ़ने के बाद अब आम लोगों पर इसका सीधा असर पड़ने लगा है। महीने का जो घर का बजट होता है। वह भी बिगड़ने लगा है। ग्रहणियों का कहना है कि सरकार को महंगाई की ओर ध्यान देना चाहिए। प्याज, टमाटर और आलू सहित अन्य सबके भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम लोग क्या खरीदेंगे और क्या खाएंगे।


बता दें कि निमाड़ प्याज फसल के लिया जाना जाता है। यहां प्याज का उत्पादन ज्यादा होता है। वही खंडवा मंडी में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से प्याज आती है। प्याज व्यापारियों के अनुसार, जिस तरह प्याज की मांग है। उस तरह प्याज की आवक बाजार में नहीं हो पा रही है। जो मेन राज्य हैं प्याज के मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र यहां से प्याज की कमी होने के कारण प्याज के भाव फिर अचानक तेज हो गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE