जीरन। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ दिव्या खरारे को ज्ञापन सोफा ज्ञापन में बताया कि सन 2018 से महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। जिसको चलते हुए 6 साल पूर्ण हो चुके हैं, विगत 6 वर्षों से 500 विद्यार्थी पास आउट हो चुके हैं, लेकिन उनमें से 300 विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई से ही मुंह मोड़ लिया है, कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से पीजी कोर्सेज को पूर्ण करने के लिए 22 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है जिससे वह काफी मजबूर थे। जिस तरह से विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हो रही है उसी प्रकार से कोर्सेज में भी बढ़ोतरी की जाए ताकि यूजी कोर्सेज के साथ-साथ पीजी की भी स्टडी यही मिल जाए ताकि बाहरी क्षेत्रों में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। परेशानी का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए कई असक्षम विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मांग की जीरन महाविद्यालय में पीजी प्रारंभ किया जाए, ज्ञापन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।