गरोठ। विकास खण्ड स्तरीय जुनियर रेडक्रास का प्रथम दिवस का शुभारंभ शासकीय कन्या उमावि गरोठ में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बीएस चौहान, संकुल प्राचार्य देवेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दशरथ सिंह राठौड़ एवं सियामऊ विकास खण्ड सेशिक्षा डिस्टीक ट्रेनिंग कमिश्नर एम एल गौड़ जिला रेडक्रास समन्वयक एन डी वैष्णव की उपस्थिति में सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । पश्चात सभी पदाधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। एन डी वैष्णव,एम एल गौड़ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा रेडक्रास प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
डॉ दशरथ सिंह राठौड़ द्वारा फर्स्ट टेड पर प्रशिक्षण दिया गया एवं ब्ल्ड डोनेड का महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम क्रम का संचालन विकास खण्ड रेडक्रास प्रभारी एवं जिला रेडक्रास काउंसलर गिरधारी लाल भावसार द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में गरोठ विकास खण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हाईस्कूल हायर सेकंडरी स्कूल एवं अशासकीय विद्यालयों के लगभग 300बच्चों एवं 35-40शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
आज प्रथम दिवस प्रशिक्षण में निम्न प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा भागीदारी की गई पेंटिंग, सुन्दर लेखन, राष्ट्र गान, राष्ट्र गीत लेखन, मैमोरी टेस्ट,जनरल नॉलेज, पत्तियों की पहचान, तात्कालिक भाषण, निबंध प्रतियोगिता,आदी में भाग लिया गया।इस दौरान ये रहे उपस्थित दीपचंद पाटीदार प्राचार्य शा उ मा वि बोलिया
राजेश नाड़िया क्रिडा प्रभारी, नन्द किशोर शर्मा, राधा बैरागी, विनोद कुमार प्राचार्य, सैय्यद असगर अली, विनोद कुमार पाटीदार, राजेश कुमार पाण्डे, वर्षा मालवीय, पीटर भूरिया, अशोक कुमार चौहान ,भारत सिंह राजपूत, वंदना गुप्ता, संगीता नागर मोहनलाल दानगढ़, दिनेश कुमार मालवीय, देविलाल शर्मा, मांगीलाल स्वामी, दीपक शर्मा, रामगोपाल सोलंकी, प्रियंका पोरवाल, वर्षा व्यास , अशोक वर्मा,नन्दी शर्मा, लालसिंह चौहान,अकबर अली मंसूरी, मनीष पाटीदार,नेहा सर्राफ, मनोहर लाल कारपेंटर आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।