BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 7:37 pm
KHABAR : राजस्‍व महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत भरभडिया एवं डाकघर जावी में कलेक्‍टर ने किया खसरा ईकेवायसी शिविरों का निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने राजस्‍व महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत भरभडिया एवं डाकघर जावी में खसरा समग्र, आधार, मोबाईल नम्‍बर, ई-केवायसी कार्य के लिए लगाए गये शिविर का निरीक्षण कर, जायजा लिया। निरीक्षण दौरान दोनो ग्राम पंचायतों में पॉच-पॉच आईडी से ईकेवायसी कार्य किया जा रहा था।

कलेक्‍टर जैन ने अपने समक्ष प्रतीक स्‍वरूप एक-एक किसान का ईकेवायसी करवाया और ईकेवायसी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर जैन ने किसानों से कहा, कि वे अपना आधार, मोबाईल नम्‍बर, खाता समग्र, ई-केवायसी अनिवार्य रूप से करवाए। निरीक्षण दौरान भरभडिया में 1432 खातेदारों में से 300 किसानों की राजस्‍व ईकेवायसी का कार्य हो गया था। कलेक्‍टर ने सभी किसानों का ईकेवायसी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार पीएस पटेल, नायब तहसीलदार कविता काडेला, सरपंच संगीता सत्‍यनारायरण पाटीदार एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE