चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस सेवा निवृत्ति कल्याण संस्थान जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की वार्षिक बैठक का आयोजन महाराणा भोपाल छात्रावास चित्तौड़गढ़ पर आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन. समारोह के अध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी. अति विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण दशोरा, प्रदेश महामंत्री सुखदेव व्यास, प्रांत सचिव जमनालाल मीणा. शक्ति सिंह पूर्व प्रधान गंगरार, बीएस राठौड़ रिटायर्ड एक्शन, मुकेश सांखला एडि. एसपी, पर्वत सिंह एडि. एस पी, तेज पाठक एडिशनल एसपी डीवायएसपी शिव प्रकाश पुलिस लाइन आर आई अनिल पांडे को मोमेंटो प्रदान कर शाल माला और पगड़ी से स्वागत किया गया।
इस वार्षिक सम्मेलन और इस भव्य आयोजन में संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला संगठन के मुख्य सरक्षक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष लाल सिंह भाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर कण्ठ उपाध्याय उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह हाडा संगठन के महामंत्री फैज मोहम्मद और संगठन के कार्यकारिणी पदाधिकारीगण संगठन के सभी तहसील अध्यक्ष समिति के सदस्य सभी उपस्थित थे। सम्मेलन में जिला ऑफिस के लिए संगठन को भवन दिए जाने का प्रार्थना पत्र कलेक्टर को दिया गया जिस पर आश्वासन दिया कि पूरे प्रयास के साथ राजस्थान सेवा निर्मित पुलिस कल्याण संस्थान को बहुत जल्द ऑफिस का अलॉटमेंट किया जाएगा। अध्यक्ष बेंगु बद्रीलाल सांगावत पारसोली, भारत सिंह प्रचार मंत्री गिरधारी सिंह भदेसर तहसील अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन शिवशंकर व्यास द्वारा किया गया, राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ ।